क्या होती हैं वेरीकोज वेन्स? जानें क्या है ये रोग जिसके कारण हमारी नसें पड़ जाती हैं नीली, जानें कारण और उपचार

Varicose Veins Causes And Treatment: क्या आपकी स्किन में भी नसें त्वचा के अंदर उभरी हुई दिखाई देती हैं। यदि हां तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। जी हां ये वेरीकोज वेन्स जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं वेरिकोज वेन्स से निजात पाने के लिए क्या कर सकते हैं? इसके साथ ही जानें क्यों होता है ये?

वेरिकोज वेन्स की समस्या आज काफी आम होती जा रही है, जिससे बहुत से लोग परेशान दिखाई देते हैं। त्वचा के नीचे उभरी हुई नीले रंग की नसें देखने में तो खराब लगती ही हैं, इसके कारण आपको कई तरह की समस्याएं भी होने लगती हैं। आमतौर पर वेरीकोज वेन्स की समस्या हमारे पैरों पर दिखाई देती है। लेकिन आपको ये शरीर के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं क्यों होती हैं वेरिकोज वेन्स की समस्या और कैसे करें इसका इलाज?

what is varicose veins causes and symptoms

क्या होती हैं वेरीकोज वेन्स?

वेरिकोज वेन्स की समस्या तब होती है कि जब हमारे खून के बहाव में कोई रुकावट आ जाती है, इससे हमारी नसों में उभार आने लगता है। वहीं यदि ये कंडीशन लंबे समय तक बनी रहे तो आपकी नसों में खून जमने लगता है, जिससे वेरिकोज वेन्स कहा जाता है। वेरीकोज वेन्स की समस्या में आपकी नसें टेढ़ी-मेढ़ी होने लगती हैं और इनका रंग नीला और हल्का काला सा दिखने लगता है।

End of Feed