कैंसर से लड़ने के लिए आयुर्वेद में क्या हैं उपाय, कौन सी जड़ी-बूटियां देंगी लड़ने की ताकत, एक्सपर्ट से जानिए

Cancer Treatment In Hindi: कैंसर से जूझ रहे लोगों के लिए आयुर्वेद में क्या उपाय हैं? यह सवाल अक्सर लोगों को द्वारा काफी पूछा जाता है। बता दें कि आयुर्वेद में ऐसे कई नुस्खे हैं जो कैंसर के उपचार में तेजी लाने में मदद कर सकते हैं। पंचकर्म और सात्त्विक भोजन जैसी विधियां शरीर की सफाई कर हीलिंग बढ़ाती हैं। जानिए आयुर्वेद कैसे कैंसर से लड़ने में सहायक बन सकता है।

Cancer Treatment In Hindi: कैंसर शब्द सुनते ही दिल बैठ जाता है और मन में डर घर कर लेता है। इंसान को लगता है कि अब उसके हाथ से सब कुछ निकल गया, लेकिन आयुर्वेद कहता है कि जब शरीर की प्राकृतिक शक्ति और मन की उम्मीद एक साथ खड़े हो जाएं, तो सबसे कठिन बीमारी को भी हराया जा सकता है। आशा आयुर्वेद की डायरेक्टर और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि कैंसर तब बढ़ता है जब शरीर के दोष असंतुलित हो जाते हैं और अग्नि यानी पाचन अग्नि कमजोर पड़ जाती है। आयुर्वेद किसी भी रोग का इलाज उसकी जड़ तक जाकर करता है। आइए जानें वे जड़ी-बूटियां और उपाय जो शरीर को इस लड़ाई में सहारा दे सकते हैं।

कैंसर से लड़ने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

कैंसर से लड़ने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

हल्दी

हल्दी को आयुर्वेद में सुवर्ण औषधि कहा जाता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर की सूजन कम करते हैं और कोशिकाओं की गलत बढ़त को रोकने में सहायता करते हैं। डॉ. शर्मा के अनुसार हल्दी नियमित रूप से लेने से शरीर मजबूत बनता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। यह भीतर से सुरक्षा कवच जैसा काम करती है।

End of Feed