क्या हैं सेहत के 5P, ऐसे करें स्वस्थ जीवनशैली की शुरुआत, घटेगा मोटापा और चमकेगा चेहरा

5P of Healthy Lifestyle: सेहतमंद रहने के लिए 5पी बहुत जरूरी हैं जिसे एफएसएसएआई ने प्रस्तुत किया है। इन पांच P में प्लेंटी ऑफ फ्रूट्स वेजिटेबल एंड वॉटर, पिक हेल्दी फैट, पावर योर प्लेट विद बैलेंस्ड न्यूट्रिशन, प्लान मील टाइम माइंडफुली और पे अटेंशन टू पोर्सन्स एंड फूड च्वाइस शामिल हैं।

5P of Healthy Lifestyle: आज के आधुनिक जीवन में मोटापा और फिटनेस में तेजी से आती गिरावट एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन गए हैं। इस संबंध काफी हद तक कुपोषण के साथ जुड़ा हुआ है। इस समस्या से निपटने के लिए भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने आहार में "5 पी" के सिद्धांत को अपनाने के लिए बढ़ावा दिया है। यह नई पहल न केवल सुरक्षित भोजन को बढ़ावा देती है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करती है। यह अभियान मोटापा कम करने और फिट रहने और लोगों को बेहतर भोजन की आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

5P healthy lifestyle

5Ps of healthy lifestyle

5पी क्या हैं

एफएसएसएआई ने 5पी की अवधारणा को पेश किया है। अपने आहार में ताजे फल, सब्जियां और पर्याप्त पानी शामिल करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, आपको हाइड्रेटेड रखता है, और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

End of Feed