Weight Loss Myths: क्या भूखा रहने से कम हो जाता है वजन ? जानिए क्या है मिथक और सच्चाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:57 PM IST

Weight loss myths: खाली पेट सोने के बजाय कुछ हल्के डिनर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपको मोटापे से छुटकारा मिलेगा ही उसके साथ ही रात में अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलेगी। जानिए वेट लॉस के दौरान की जाने वाली गलतियां और इससे जुड़े कुछ मिथक।

KEY HIGHLIGHTS
  • जरूरत से ज्यादा खाली पेट रहने से कई बड़े नुकसान हो सकते हैं ।
  • वजन कम करने के लिए कभी ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करना चाहिए।
  • रात में भूखे पेट सोते हैं उन्हें कुछ नुकसान के बारे में जरूर जान लें।

Weight loss myths: वजन बढ़ने की समस्या के चलते कई लोग अलग-अलग तरीके की भ्रांतियां अपने दिमाग में पाल लेते है। इसलिए वजन घटाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है, जिसके लिए अच्छे जानकार से सलाह जरूर लेनी चाहिए। बहुत लोगों को लगता है कि भूखा रहने की आदत उन्हें वेट गेनिंग से राहत दिल सकती है। लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है। वजन कम करने के लिए भूखा रहना हमारे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

Weight Loss

Weight Loss

यदि आप तेजी से वजन घटाने के लिए अपने डिनर को स्किप कर देते हैं तो ऐसा करना आपके शरीर को परेशानी में डाल सकता है। रात के खाने को छोड़ने से बेहतर होगा कि आप कुछ हल्की चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। जिसमें आप गुनगुना दूध, उबले अंडे, हर्बल टी और ओटमील को आपना आहार बना सकते हैं।

End of Feed