बढ़े हुए वजन ने कर दिया है परेशान तो dinner में इन फूड्स को शामिल कर करें weight loss

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 8, 2023, 04:32 PM IST

Weight Loss Tips: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। बढ़ता वजन कई बीमारियों का घर भी माना जाता है। मोटापे की समस्या से परेशान लोग वेट लॉस के लिए कई तरह के टिप्स अपनाते हैं।

Weight Loss Tips: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। बढ़ता वजन कई बीमारियों का घर भी माना जाता है। मोटापे की समस्या से परेशान लोग वेट लॉस के लिए कई तरह के टिप्स अपनाते हैं। मोटापा कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज, वेट लॉस डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन हर बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। कई लोग तो वजन कम करने के लिए खाना-पीना भी छोड़ देते हैं। खाना पीना छोड़ने की वजह से सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। लेकिन अगर सही डाइट फॉलो किया जाए तो वजन को तेजी से घटाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वेट लॉस के लिए आप अपने डिनर में क्या शामिल कर सकते हैं।

डिनर में इन फूड्स को शामिल कर घटाएं वजन

डिनर में इन फूड्स को शामिल कर घटाएं वजन

साबुदाना खिचड़ी

साबुदाना खिचड़ी वेट लॉस में काफी कारगर साबित होता है। ये लाइट होता है और पेट को भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है। रात को डिनर में आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर वजन घटा सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर इसे पानी में भीगोकर छोड़ दें। अब साबूदाने में भुनी हुई मूंगफली, नमक और मिर्च पाउडर मिलाएं। इसके बाद एक पैन में तेल या घी गर्म कर लें। फिर इसमें जीरा, साबुत सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें और इसमें साबुदाना डालकर पकाएं। जब ये पक जाए तो गैस बंद करें और इसका स्वाद लें।

End of Feed