Vitamin D Day Of India: क्या धूप में विटामिन D होता है, सूरज की किरणों से कैसे मिलता है यह विटामिन

Vitamin D Day Of India: बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि क्या धूप में विटामिन डी होता है, आखिर धूप से हमारे शरीर को यह विटामिन कैसे मिलता है। चलिए आज आपको बताते हैं...

Vitamin D Day Of India: भारत में हर साल विटामिन डी दिवस लोगों को इस जरूरी पोषक तत्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। विटामिन डी हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। लेकिन आज भी कई लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि क्या धूप में विटामिन डी होता है? आखिर सिर्फ धूप में बैठने से शरीर को विटामिन D कैसे मिल जाता है? सच यह है कि धूप और विटामिन डी का रिश्ता थोड़ा अलग है। धूप में सीधे विटामिन डी नहीं होता, लेकिन यह शरीर को इसे बनाने में मदद जरूर करती है।

Vitamin D Day Of India

धूप और विटामिन की का क्या है कनेक्शन

क्या धूप में होता है विटामिन डी

बहुत से लोग सोचते हैं कि सूरज की किरणों में विटामिन डी मौजूद होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। धूप में विटामिन डी नहीं होता। जब सूरज की रोशनी हमारी त्वचा पर पड़ती है, तब शरीर के अंदर एक प्रक्रिया शुरू होती है, जिससे विटामिन डी बनने लगता है। यानी धूप खुद विटामिन डी नहीं देती, बल्कि शरीर को इसे बनाने में मदद करती है।

End of Feed