दिल्ली में भयंकर तरीके से फैला है ये वायरस, डॉक्टर से जानें किन 7 बातों को आपको जानना जरूरी है

Viral Fever In Delhi NCR : देश की राजधानी दिल्ली में इस समय H3N2 वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। यह एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है, जो गंभीर संक्रमण की वजह बनता है। आज हम डॉक्टर की मदद से बताएंगे कि आपको किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Viral Fever In Delhi NCR : पितृपक्ष के बाद देश में जहां एक तरफ त्योहारों की आहट होनी है। वहीं राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में इस समय एक वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जी हां इस समय दिल्ली और एनसीआर के घरों में लगभग हर घर में वायरल संक्रमण के मरीज देखने को मिल रहे हैं। बारिश के बाद इस इस तरह के संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि मौसम में बढ़ी हुई नमी वायरस के फैलने के लिए सबसे उपयुक्त वातावरण बनाती है। इस समय दिल्ली में H3N2 वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। आइए डॉक्टर की मदद से जानते हैं कि संक्रमण के बीच आपको किन बातों को जानना जरूरी है। H3N2 वायरस के संक्रमण को देखते हुए हमने बात की शारदा अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ सलाहकार- आंतरिक चिकित्सा, डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से...

flu cases in delhi ncr

सितंबर में क्यों बढ़ता है वायरल संक्रमण?

उत्तर भारत के शहरों खासकर दिल्ली-एनसीआर में सितंबर का महीना वायरल संक्रमण की बड़ी वजह बनता है। PLOS ग्लोबल पब्लिक हेल्थ की एक हालिया स्टडी के अनुसार, संक्रमण के मामले सितंबर-अक्टूबर के महीने में पीक पर हो जाते हैं। शोध में पता चला कि इन दो महीनों में भारत में नमी का स्तर काफी ज्यादा होता है, जो वायरस के फैलने के लिए उपयुक्त होता है।

End of Feed