Vestibular Hypofunction disease: इस बीमारी के कारण वरुण धवन का बिगड़ गया बैलेंस सिस्टम, जानिए क्या हैं इसके लक्षण

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 5, 2022, 03:45 PM IST

Vestibular Hypofunction Symptoms: वरुण धवन अपनी फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के दौरान बताया कि वह वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन के कारण उनकी बॉडी सही से बैलेंस नहीं बना पा रही है। जानिए क्या है ये वरुण धवन की बीमारी और क्या हैं इसके लक्षण।

KEY HIGHLIGHTS
  • वरुण धवन वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन से जूझ रहे हैं।
  • वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन में बॉडी अपना बैलेंस खो देती है।
  • जानिए क्या होता है वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन।

Varun Dhawan rare disease vestibular hypofunction: वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया को प्रमोट कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान वरुण धवन ने अपनी बीमारी का खुलासा किया है। वरुण ने बताया कि वह से जूझ रहे हैं। वरुण धवन के मुताबिक इस बीमारी के कारण उनकी बॉडी बैलेंस खो देती है। वहीं, लॉकडाउन के बाद जब चीजें धीरे-धीरे खुलने लगी तो उन्हें काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस कारण से उन्हें काम से काफी वक्त तक ब्रेक लेना पड़ा था।

Varun-Dhawan

Varun Dhawan

वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन कान के अंदर होता है। ये एक तरह का डिसऑर्डर है, जिससे मरीज के दिमाग तक संदेश पहुंचाने में दिक्कत होती है। मानव के शरीर में वेस्टिबुलर सिस्टम आंख, कान और मसल्स को बैलेंस बनाकर रखता है। शरीर के साथ-साथ ये मेंटल हेल्थ पर भी काफी प्रभाव डालता है। वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन में कान के अंदरुनी हिस्सा सही से काम नहीं कर करता है। ये सिर के एक तरफ या दोनों तरफ हो सकता है। इस बीमारी के कारण कई बार इंसान लड़खड़ाकर गिरने भी लगता है।

End of Feed