यूरिक एसिड के मरीजों को किस तेल में बनाना चाहिए खाना? जानिए जोड़ों के दर्द से राहत देने वाले बेस्ट कुकिंग ऑयल

Uric Acid Mein Kaun Sa Tel Khana Chahie: यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों के साथ-साथ सही लाइफस्टाइल और खानपान भी जरूरी है। इसके अलावा, इसमें सबसे अहम भूमिका निभाता है उनका कुकिंग ऑयल। रिफाइंड और ट्रांस फैट वाले तेलों यूरिक एसिड के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकतेहैं, ये उनका दर्द बढ़ा सकते हैं। यहां जानें यूरिक एसिड में कौन सा तेल खाना चाहिए।

Uric Acid Mein Kaun Sa Tel Khana Chahie: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधियों की वजह से यूरिक एसिड की समस्या बहुत आम हो गई है। यह समस्या तब होती है जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा हो जाती है और वह शरीर से बाहर नहीं निकल पाती। इसका सीधा असर हमारे जोड़ों पर पड़ता है। इसकी वजह से जोड़ों में सूजन, दर्द और गाउट जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो सिर्फ दवाइयों से नहीं, बल्कि अपने खानपान में बदलाव लाकर भी राहत पा सकते हैं। खासकर खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला तेल सही चुना जाए तो जोड़ों का दर्द काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन-सा तेल आपके लिए सही रहेगा।

Uric Acid Mein Kaun Sa Tel Khana Chahie

Uric Acid Mein Kaun Sa Tel Khana Chahie

यूरिक एसिड में कौन सा तेल खाना चाहिए - Uric Acid Mein Kaun Sa Tel Khana Chahiye

जैतून का तेल (Olive Oil)

अगर आप यूरिक एसिड से परेशान हैं तो जैतून का तेल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल खाने का स्वाद भी बढ़ाता है और दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे आप सलाद में, हल्की सब्जी या दाल बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा गर्म न करें।

End of Feed