CM योगी आदित्यनाथ की डेंगू को लेकर अहम बैठक, हर जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 01:46 PM IST

Yogi Adityanath holds special meeting on Dengue: उत्तर प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने नोडल अफसरों को डेंगू के रोकथाम की व्यवस्थाओं को देखने के लिए दोबारा फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं।बरतें।

KEY HIGHLIGHTS
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ली विशेष बैठक
सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे का विशेष अभियान चलाएं
मिशन मोड में डॉक्टर एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो, मरीजों को मिले जरूरी उपचार: योगी

UP Chief Minister holds special meeting of health department: उत्तर प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यूपी के 20 से अध‍िक ज‍िलों में डेंगू तेजी से अपने पैर पसार रहा है। जनवरी 2022 से लेकर अभी तक साढ़े सात हजार रोगी सामने आ चुके हैं। हालातों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पांव पसार रहे संचारी रोग डेंगू को लेकर शनिवार सुबह अपने आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने नोडल अफसरों को डेंगू के रोकथाम की व्यवस्थाओं को देखने के लिए दोबारा फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं।

CM योगी आदित्यनाथ की डेंगू को लेकर अहम बैठक, हर जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्विलांस की गतिविधियां बढ़ाई जाएं। प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे पर विशेष अभियान चलाएं। साथ ही, मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि मिशन मोड में डॉक्टरों एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। अस्पताल पहुंचे मरीज को हर हाल में जरूरी उपचार मिलना चाहिए।

End of Feed