कोरोना का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोविड के नए वैरिएंट JN.1 के मामले बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत में भी अलग-अलग राज्यों में इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने इसके नए लक्षणों की पहचान की है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
JN.1 के दो नए लक्षणों की हुई पुष्टि
कोरोना के JN.1 वैरिएंट के लक्षण भी इसके अन्य वैरिएंट्स से मिलते-जुलते हैं। इस बीच वैज्ञानिकों ने इस वैरिएंट के दो नए लक्षण होने का दावा किया है। यूके हेल्थ अथॉरिटीज द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक कोविड 19 के सब वैरिएंट जेएन.1 के नए लक्षणों में आपको एंग्जाइटी और नींद आने में समस्या जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। यूके ऑफिस फॉर नेश्नल स्टैटिक्स ने दिसंबर 2023 में ही इन लक्षणों के होने की पुष्टि की थी। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
JN.1 वैरिएंट के अन्य लक्षण
कोविड के अन्य लक्षणों की बात करें तो इनमें सांस लेने से जुड़ी समस्या शामिल है।
संक्रमित होने के बाद आपको बुखार और कफ जैसी भी समस्या हो सकती है।
JN.1 वैरिएंट से संक्रमित होने के बाद आपको गले में दर्द, खराश होने के साथ ही साथ नाक बहने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
JN.1 वैरिएंट के शुरूआती लक्षणों में शरीर में दर्द होना भी शामिल है।
