लिवर की इस खतरनाक बीमारी से लड़ रही टीवी एक्सट्रेस दीपिका कक्कड़, जानें क्या है ये जानलेवा बीमारी और इसके लक्षण

Dipika Kakar Diagnosed with Liver Tumor : टीवी की जानी मानी अदाकार दीपिका कक्कड़ को हाल ही में लिवर लिवर ट्यूमर का पता चला है। इस बात की जानकारी दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। आज हम आपको बताएंगे कि लिवर ट्यूमर के बारे में विस्तार से...

Dipika Kakar Liver Tumor In Hindi : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के लिवर ट्यूमर से जूझने की खबर ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है। हमेशा मुस्कुराने वाली दीपिका ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब जब वह इस मुश्किल घड़ी से गुजर रही हैं, तो उनके फैंस और करीबियों की दुआएं उनके साथ हैं। इस बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका पहले व्हीलचेयर पर दिख रही हैं और फिर वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं। शोएब और दीपिका की मां उन्हें दिलासा देते दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस को लिवर ट्यूमर होने की खबर के बाद से लोग यह जानना चाह रहे हैं कि यह बीमारी क्या है, इसके लक्षण क्या होते हैं और इसका इलाज कैसे होता है।

dipika kakar liver tumor

क्या होता है लिवर ट्यूमर?

बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर के मुताबिक, लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंदरूनी अंग है। लिवर में जब कोई गांठ या असामान्य बढ़ोतरी होती है, तो उसे लिवर ट्यूमर या हेपेटिक ट्यूमर कहा जाता है। ये दो तरह के होते हैं: बिनाइन ट्यूमर, जो कैंसर नहीं होता, लेकिन अगर बहुत बड़ा हो जाए तो शरीर में तकलीफ पैदा कर सकता है, और मैलिग्नेंट ट्यूमर, घातक कैंसर होता है, जो आसपास के अंगों में फैल सकता है या शरीर के दूसरे हिस्सों तक जा सकता है।

End of Feed