Improve your sleep: सेहत के लिए अच्छी और गहरी नींद लाभदायक होती है। हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में अच्छी और सुकून भरी नींद अहम भूमिका निभाती है। नींद कम लेने से डायबिटीज, मोटापा और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां हमें घेर सकती हैं। भरपूर नींद लेने से हमारा दिमाग शांत होता ही है साथ ही हमारा पाचन तंत्र भी स्ट्रॉन्ग बनता है। वहीं बढ़िया नीद लेने से हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
हर इंसान में नींद न आने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। पुरानी अनिद्रा का इलाज चिकित्सा द्वारा ही संभव है लेकिन शॉर्ट टाइम अनिद्रा से निपटना इतना मुश्किल भी नहीं है। कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर आप अपनी नींद को बेहतर बना सकते हैं।
तेल की मालिश
अच्छी और गहरी नींद के लिए तेल की मालिश सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। तेल से यदि मसाज किया जाए तो हमारे दिल की सेहत भी अच्छी बनी रहती है। इसके अलावा तेल की मालिश बॉडी को रिलैक्स तो करता ही है इसके साथ ही हमारी नींद को भी बेहतर बनाने में मददगार होता है। इसके लिए लैवेंडर का तेल, चंदन का तेल, सरसों का तेल, नारियल का तेल, और आंवले का तेल बेस्ट माना जाता है। इन तेलों से मालिश की जाए तो अच्छी नींद आने में सहायता मिलती है। इनके इस्तेमाल से शरीर के नर्वस सिस्टम को भी आराम मिलता है।
आजमाएं यह खास टिप्स (Sleeping Tips)
सोने से 1 घंटे पहले गर्म दूध का सेवन जरूर करें। रोजाना गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। नींद न आने से परेशान हैं या रात में सोते समय बार-बार नींद खुल जाती है तो इसके लिए सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाना भी कारगर उपाय माना जाता है।
यदि आप रात में ठीक से नहीं सो पाते हैं या आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो दिन के समय में एक छोटी नैप जरूर लें। ऐसा करने से आपका मूड फ्रेश होगा और आप अधिक एनर्जी महसूस कर पाएंगे। रात के डिनर को सोने से 2 या 3 घंटे पहले ही खत्म कर लें। जो लोग खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं। उनके पेट में मौजूद एसिड की वजह से सीने में जलन होने लगती है, जिसकी वजह से वे चैन से सो नहीं पाते।
रात को सोने से पहले निकोटीन, कैफीन और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। ये सभी चीजें नींद को भगाने का काम करती हैं। सोने से पहले फोन कम चलाएं इससे नींद न आने की परेशानी तो होती ही है इसके साथ ही हमारे आंखो की रोशनी पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ता है।
