World Polio Day: आज है विश्व पोलियो दिवस, दुनियाभर में आज भी जारी है इस खतरनाक बीमारी से जंग, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी

What Is Polio Symptoms Causes And Treatment: आज 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस को दुनियाभर में मनाया जा रहा है। लेकिन आज भी बहुत से लोग इस बीमारी से अनजान हैं। पोलियो की बीमारी कैसे फैलती है, इसके लक्षण, कारण और इलाज क्या हैं, यहां जानें इस बीमारी के बारे में सबकुछ।

What Is Polio Symptoms Causes And Treatment: हर साल 24 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व पोलियो दिवस हर साल मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इस घातक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही, इस बीमारी के उन्मूलन के लिए वैश्विक प्रयासों को रेखांकित करना है। पोलियो या पोलियोमाइलाइटिस एक अत्याधिक संक्रामक वायरस जनित रोग है। यह पोलियोवायरस के कारण होता है। यह रोग विशेष रूप से बच्चों को प्रभावित करता है। इसकी वजह बच्चों में लकवा जैसी स्थितियां देखने को मिल सकती है। गंभीर मामलों में यह बच्चों में मृत्यू का कारण भी बन सकता है। हालांकि अधिकांश संक्रमित लोगों में इसके लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन कुछ दुर्भाग्यपूर्ण मामलों में यह मांसपेशियों और अंगों को प्रभावित कर जीवनभर की शारीरिक अक्षमता का कारण बन जाता है।

What Is Polio Symptoms Causes And Treatment

What Is Polio Symptoms Causes And Treatment

भारत को 2014 में पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया था। लेकिन हाल के कुछ महीनों में फिर से इस गंभीर बीमारी के मामले देखने को मिले, जिन्होंने पोलियो के खतरे को फिर से फोकस में ला दिया है। इस वायरस के तीन प्रकार (WPV1, WPV2, WPV3) हैं, जिनमें से WPV2 और WPV3 का उन्मूलन हो चुका है। अब केवल WPV1 वायरस चुनिंदा देशों में सक्रिय है। पोलियो की बीमारी कैसे फैलती है, इसके लक्षण, कारण और इलाज क्या हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल और शारदा केयर - हेल्थसिटी के न्यूरोलॉजी विभाग में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एस. एच मित्तल से बात की। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..

End of Feed