Best Sleeping Position for Heart Patients: सोशल मीडिया पर इन दिनों कई घटनाएं सामने आ रही है जहां खड़े-खड़े या फिर कुछ काम करते हुए अचानक लोगों को हार्ट अटैक आ जा रहा है, इससे कुछ ही मिनटों में शख्स की मौत हो जा रही है। वहीं, पिछले एक साल में हार्ट अटैक के कारण कई बड़े सेलेब्स अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हार्ट अटैक का सीधा कनेक्शन हमारी लाइफस्टाइल से है। हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण नींद भी है। वहीं, सोने के दौरान शरीर का गलत पोज हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।
Sleeping Position
इंग्लैंड की एक्सेटर यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक जो लोग देर रात सोते हैं और देर से उठते हैं उनकी बॉडी क्लॉक काफी डिस्टर्ब हो जाती है। इसका दिल पर गहरा असर पड़ता है। एक रिसर्च के मुताबिक यदि आपको दिल की बीमारी है तो बाई करवट नहीं सोना चाहिए। बाई करवट सोने से हार्ट और चेस्ट के बीच में होने वाली इलेट्रिकल एक्टिविटी बदल सकती है। साल 2018 में जर्नल ऑफ क्लीनिकल स्लीप में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक सोनी की खराब आदत और कम नींद लेने से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
ये पोजीशन होती है बेहतर
आपको यदि दिल की संबंधित बीमारी है तो दाएं करवट सोना अच्छा माना गया है। इसके अलावा आप पीठ के बल भी सो सकते हैं। साल 2015 में की गई एक स्टडी के मुताबिक मरीजों से जब दाहिनी दिशा की तरफ सोने को कहा गया तो ईसीजी की गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं पाया गया है। मुंह को ऊपर की तरफ सोने से ब्लड ऑक्सीजिनेशन और रेस्पायरेटरी मेकेनिक्स आदि पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बाई करवट अच्छी मानी जाती है। हालांकि, सलाह दी जाती है कि आप स्लीपिंग पोजिशन को लेकर अपने डॉक्टर और हार्ट स्पेशलिस्ट से जरूर सलाह लें।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अच्छी सेहत के लिए कम से कम सात घंटे की नींद बेहद जरूरी होती है। यदि आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो दिल की बीमारी के अलावा सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
