पेट में जाते ही कमाल करते हैं ये छोटे महकदार दाने, चाय में डालकर पीने से होते हैं ये लाभ

Seeds Benefits: हर रसोई में ये छोटे, खुशबूदार बीज होते हैं जिनको खाने का जायका बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। इनको खाने से पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं। अगर इनकी चाय बनाकर पी जाए जो वेट लॉस में मदद के साथ पेट दर्द में भी आराम मिलता है।

Seeds Benefits: गैस, अपच, और पेट की जलन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए सौंफ के दाने काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं। अगर नियमित रूप से सौंफ के दाने का इस्तेमाल किया जाए तो आपका पाचनतंत्र मजबूत बनेगा और चेहरे पर चमक भी वापिस लौट आएगी।

saunf ke fayde, ​सौंफ के फायदे

सौंफ के फायदे

आयुर्वेद में सौंफ को शतपुष्पा के नाम से जाना जाता है। जो पेट संबंधी विकारों को दूर करने में सहायक होता है। सौंफ के दाने शीतल और शांतिदायक होते हैं। जो पित्त दोष को संतुलित करने में मददगार होते हैं। इससे गैस, अपच और पेट की जलन की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सौंफ का इस्तेमाल घरों में मसाले के तौर पर किया जाता है। लेकिन, रात को खाना-खाने के बाद मुंह का स्वाद बदलने और ताजगी महसूस करने के लिए काफी लोग सौंफ के दाने का प्रयोग करते हैं।

End of Feed