ताली बजा-बजाकर बना लें सेहत, जान लें ताली बजाने के रामबाण फायदे

क्या आप जानते हैं रोजाना सिर्फ 10-15 मिनट ताली बजाना आपको दर्जनों बीमारियों से बचा सकता है? आयुर्वेद और एक्यूप्रेशर के अनुसार हथेली का संबंध पूरे शरीर से है। जानिए इस साधारण सी क्रिया के अद्भुत चिकित्सीय फायदे।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारी एक्सरसाइज मौजूद हैं, जिससे ओवरऑल हेल्थ का ध्यान रखा जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि आप अपने हाथ और हथेली की मदद से पूरे शरीर में नई ऊर्जा का प्रवाह कर सकते हैं? ये बात आपको हैरान करेगी, लेकिन सच है। हम बात कर रहे हैं ताली बजाने की। ताली बजाना एक साधारण और आसान क्रिया है, लेकिन शरीर के लिए 'जादुई इलाज' है।

Clapping Benefits

आयुर्वेद में ताली बजाने का महत्व

आयुर्वेद में ताली बजाने को 'कर वादन क्रिया' कहा जाता है। आयुर्वेद में माना गया है कि हाथ और हथेलियां शरीर के सभी अंगों का प्रतिनिधित्व करती हैं या साधारण भाषा में कहें तो हथेलियों का कनेक्शन पूरे शरीर के साथ होता है। हथेलियों में शरीर के सभी महत्वपूर्ण मर्म बिंदु मौजूद होते हैं, जो शरीर के कई विकारों को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना सिर्फ 10 से 15 मिनट ताली बजाना आपको दर्जनों गंभीर बीमारियों से बचा सकता है।

End of Feed