शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण तो 'मंकीपॉक्स' का है खतरा, समय रहते नहीं दिया ध्यान तो हो सकता है जान का खतरा

दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। जिसने हेल्थ एक्सपर्ट्स की चिंता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इसके संक्रमण की बात करें तो यह कोरोना से भी तेजी से फैल सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 लक्षण जो मंकी पॉक्स के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन्हें विस्तार से...

मंकीपॉक्स या एमपॉक्स एक ऐसी बीमारी है, जो तेजी से फैलती जा रही है। इस साल अफ्रीका के देश से शुरू हुआ ये खतरनाक रोग आज दुनिया भर के कई देशों में फैल चुका है। यह रोग संक्रमित जानवर या व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। मंकीपॉक्स का पहला मामला साल 1958 में डेनमार्क से सामने आया था। लेकिन पिछले कुछ दिन पहले अफ्रीकी देश कांगो में इस वायरस का मामला सामने आया था। जिसके बाद अब तक इस देश में 15 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो इस रोग ने अब तक 500 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। आज हम आपको मंकीपॉक्स के शुरुआती 5 लक्षण बताने जा रहे हैं। जिन्हें समय रहते पहचान लेने से आपकी जान का खतरा टल सकता है।

Symptoms of monkey pox

मंकीपॉक्स के शुरुआती 5 लक्षण - Early 5 Symptoms of Monkeypox

  1. तेज बुखार।
  2. मांसपेशियों में दर्द।
  3. गले में सूजन और दर्द।
  4. शरीर पर मवाद वाले दाने होना।
  5. बहुत अधिक कमजोरी।

End of Feed