Symptoms of Kidney Problem In Hindi : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण बीते कुछ सालों में किडनी के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। पहले बुजुर्गों की समझे जाने वाली ये समस्या अब युवाओं को भी घेर रही है। लेकिन किडनी एकदम खराब नहीं होती हैं। इसके पहले ये आपको कई तरह के खास संकेतों से सूचित करती है। लेकिन इन संकेतों को समझना आपकी समझदारी पर निर्भर करता है। आज हम आपको शरीर में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं, जो किडनी की खराबी का संकेत हो सकते हैं।
शरीर में किडनी का क्या काम है?
किडनी हमारे शरीर में फिल्ट्रेशन का काम करती है। यह आपके खून को छानकर साफ करती है, जिससे खून में जमा टॉक्सिन और अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके। यही कारण है कि किडनी में खराबी आने पर आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं दिखने लगती हैं, क्योंकि शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे लक्षण जो किडनी फंक्शन खराब होने पर नजर आते हैं।
किडनी में खराबी के लक्षण - Symptoms of Kidney Problem In Hindi
- लगातार और बहुत अधिक थकान रहना किडनी में खराबी का अहम लक्षण है।
- बहुत अधिक या बहुत कम पेशाब आना भी किडनी में खराबी का संकेत है।
- बिना वजह उल्टी, मतली और भूख की कमी किडनी में खराबी का अहम संकेत है।
- जोड़ो में दर्द और सूजन किडनी में आई समस्या का एक प्रमुख संकेत है।
- त्वचा संबंधी रोग और खुजली आदि किडनी फंक्शन खराब होने से बढ़ने लगते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
