Arthritis Symptoms In Hindi: घुटनों में दर्द होना बहुत आम समस्या है। आमतौर पर लोग घुटनों में दर्द की समस्या तब देखने को मिलती है, जब लोग बहुत ज्यादा चलते हैं, एक्सरसाइज करते हैं, लंबे समय खड़े या खड़े होकर भारी वजन उठाते हैं। इस तरह का दर्द आमतौर पर अपने आप ही ठीक हो जाता है और किसी गंभीर चिंता का कारण नहीं बनता है। लेकिन बहुत से लोगों के साथ अक्सर यह देखने को मिलता है कि उन्हें बिना किसी कारण लगातार घुटनों व जोड़ों में दर्द महसूस होता है। यह दर्द कई-कई दिनों तक उन्हें परेशान करता है। इससे उन्हें चलने-फिरने से लेकर रोजमर्रा के सामान्य कामकाज करने में भी गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसा अर्थराइटिस यानी गठिया के कारण होता है। अगर समय रहते इसका उपचार न किया जाए, तो इससे भविष्य में गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों में गठिया के कारण लंगड़ापन जैसी स्थितियां भी देखने को मिल सकती हैं। अच्छी बात यह है कि गठिया के लक्षणों को समय रहते पहचान कर सही उपचार लिया जा सकता है और इस स्थिति में सुधार किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको गठिया के कुछ आम लक्षण बता रहे हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Arthritis Symptoms And Causes
आइए पहले समझें गठिया क्या है- What Is Arthritis In Hindi
मेया क्लिनिक के अनुसार, गठिया जोड़ों में सूजन और अकड़न से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। जो समय के साथ और भी बदतर होने लगती है। इसके ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड आर्थराइटिस गठिया के सबसे आम प्रकार हैं, जिनका सामना लोग सबसे अधिक करते हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस की बात करें, तो इसमें जोड़ों की हड्डियों को ढकने वाले कठोर और फिसलने वाले टिशू टूटने लगते हैं। वहीं, रुमेटीइड आर्थराइटिस की बात करें, तो यह ऐसी ऑटोइम्यून स्थित है, जिसमें हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली ही जोड़ों पर हमला करती है और जोड़ों को नुकसान पहुंचाती है।
गठिया के कारण क्या हैं- Arthritis Causes In Hindi
गठिया का सबसे आम कारण रक्त में यूरिक ऐसिड के क्रिस्टल बनना है। हम जो फूड्स खाते हैं उनमें प्यूरीन नामक पदार्थ होते हैं, जिसे हमारी किडनियां लगातर फिल्टर करके बाहर निकालती रहती हैं। लेकिन जब हमारी किडनी फंक्शन खराब होती है या किसी अन्य कारण से जब ये पदार्थ बाहर निकलते हैं, तो रक्त में इनकी अधिकता होने लगती है। जिससे यूरिक एसिड क्रिस्टल बनने लगते हैं। जो जोड़ों में जमा होते हैं। इनसे जोड़ों में सूजन और अकड़न होती है। इसके अलावा कुछ अन्य कारणों इन्फेक्शन या अंतर्निहित बीमारी जैसे सोरायसिस या ल्यूपस आदि शामिल हैं।
गठिया के लक्षण- Arthritis Symptoms In Hindi
- घुटने व जोड़ों में दर्द
- जोड़ों में कठोरता महसूस होना
- जोड़ों के आसपास सूजन नजर आना
- मूवमेंट करने में परेशानी महसूस होना
- जोड़ों के आसपास की त्वचा में लालपन
अगर कोई व्यक्ति गठिया से जुड़े इन लक्षणों का अनुभव सामान्य से अक्सर करता है, तो उन्हें बिल्कुल भी समय खराब नहीं करना चाहिए। लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
