ठंड के मौसम में जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड्स, दूर रहेंगी वायरल बीमारियां

Superfoods for Winter: ठंड के मौसम में हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपने डाइट में इन 5 खास चीजों को जरूर शामिल करें।

Superfoods for Winter: रोज की डाइट में आप क्या खाते हैं और कितना खाते हैं इसी पर आपका हेल्थ डिपेंड करती है। आपकी डाइट आपके स्वास्थ्य पर सीधा असर करती है। खासतौर से अगर ठंड के मौसम में अपनी इम्यूनिटी को अच्छा रखना है और शरीर को अंदर से गर्म रखना है तो खुद पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। वैसे तो इसके लिए कई सारे फल और सब्जियां है, लेकिन अगर आप इन 5 सुपरफूड्स का सेवन ठंड में करेंगे तो वायरल बीमारियां आपसे हमेशा दूर रहेंगी।

superfoods for winter season

ठंड में जरूर खाएं ये 5 चीजें-

1) घी

भारत के हर घर में मिलने वाली सबसे ज्यादा हेल्दी फूड घी है। यहां तक कि कई सारे जानकर इसे रोज खाने की सलाह देते हैं। घी में विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन इ, ओमेगा 3 और ओमेगा 9 जैसे फैटी एसिड मिलते हैं। ठंड में इसे खाना बहुत अच्छा हो सकता है।

2) आंवला

आंवला को सही मायने में ठंड का सुपरफूड माना जा सकता है। ये कई सारे जरूरी हेल्दी न्यूट्रिएंट और विटामिन्स पाए जाते हैं। खासतौर से विटामिन सी की भारी मात्रा होती है जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट कर सकती हैं।

3) शकरकंद

शकरकंद या स्विट पोटैटो भी इस मौसम में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर कंटेंट हाई होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए और पोटासियम की भी मात्रा होती है। इम्यूनिटी बढ़ाने में ये भी आपकी मदद कर सकती हैं।

4) गुड़

सर्दियों में गुड़ या इससे बनी चीजें सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन, मैगनिशियम और पोटाशियम मिलता है। इसे खाने से फेफड़े साफ होते हैं और शरीर में गर्मी आती हैं।

5) ड्राई फ्रूट्स

रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाने से आपकी इम्यूनिटी सही रहती है। साथ ही ये आपको ठंड से बचाने में भी मदद करता है। बादाम और अखरोट शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी आपकी मदद कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Feed