Sugar And Cancer: क्या नॉर्मल व्यक्ति के चीनी खाने से कैंसर का रिस्क बढ़ता है, कैंसर स्पेशलिस्ट ने बताया पूरा सच

Sugar And Cancer: क्या आप भी चीनी से इसलिए परहेज करते हैं ताकि कैंसर न हो जाए? लेकिन क्या वाकई एक नॉर्मल व्यक्ति के चीनी खाने से कैंसर पनप सकता है, चलिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर से ही इसके बारे में जानते हैं..

Sugar And Cancer: आजकल सोशल मीडिया पर चीनी और कैंसर को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। कोई कहता है कि चीनी कैंसर को बढ़ाती है, तो कोई सलाह देता है कि कैंसर के मरीजों को मीठा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। ऐसे में कई लोग डर जाते हैं और सोचने लगते हैं कि क्या रोज की चाय में डाली जाने वाली चीनी या कभी-कभार खाई गई मिठाई भी कैंसर का कारण बन सकती है? इस सवाल का जवाब कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जमाली खान (MBBS, MD, Cancer Immunotherapist) ने बहुत आसान शब्दों में दिया है। उनका कहना है कि हर व्यक्ति के लिए जवाब एक जैसा नहीं होता। यह इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति को डायबिटीज है या नहीं और उसे कैंसर है या नहीं।

Sugar And Cancer

क्या चीनी से शरीर में कैंसर पनपता है

पूरी तरह स्वस्थ हैं तो बेवजह डरे नहीं

डॉ. जमाली खान के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज नहीं है, तो रोजमर्रा की सामान्य मात्रा में चीनी खाने से कैंसर होने का खतरा नहीं बढ़ता। सुबह-शाम चाय में थोड़ी-सी चीनी लेना या कभी-कभार मिठाई खा लेना सामान्य बात है। सिर्फ इतना करने से कैंसर नहीं होता। इसलिए बिना वजह डरकर चीनी पूरी तरह छोड़ देना सही नहीं है।

End of Feed