एक महीना पहले से दिखने लगते हैं स्ट्रोक के 5 बड़े लक्षण, समय रहते हो जाएं सावधान

अगर आप स्ट्रोक के संकेतों को समय पर पहचान लें तो इलाज पहले शुरू किया जा सकता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे संकेत जो स्ट्रोक से एक या कई महीने पहले दिखने लगते हैं जिन्हें जानकर आप सावधानी बरत सकते हैं।

Stroke Early Warning Signs: जब मस्तिष्क तक ऑक्सीजन सही तरीके से नहीं पहुंचती तब स्ट्रोक आता है। स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है जिसके आने पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत होती है। स्ट्रोक आने पर अगर तुरंत इलाज ना मिले, तो कुछ मिनटों में लकवा या मौत भी हो सकती है। कुछ स्ट्रोक अचानक आते हैं, लेकिन ज्यादातर धीरे‑धीरे महीनों तक विकसित होते हैं और कभी‑कभी पहले से संभावित खतरे का संकेत दिखाते हैं। आइए जानते हैं 5 संकेत जिन्हें जानकर आप सावधानी बरत सकते हैं।

Stroke Warning Signs

Stroke Warning Signs

गंभीर और लगातार सिरदर्द

यह सिरदर्द आपके सामान्य सिरदर्द से थोड़ा अलग होता है। कभी‑कभी ये अचानक शुरू हो जाते हैं। आपके पुराने सिरदर्द की तुलना में यह सिरदर्द ज्यादा तेज और लंबे समय तक रहते हैं। साधारण दवा इन सिरदर्दों पर असर नहीं करती हैं। अगर आपको ऐसा नया या असामान्य सिरदर्द महसूस हो, जो लंबे समय तक बना रहे, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। ये सिरदर्द आपके मस्तिष्क की तरफ से भेजा गया चेतावनी संदेश हो सकता है, जो स्ट्रोक के जोखिम का संकेत देता है।

End of Feed