नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे सुरों के सरताज सोनू निगम, जानें क्या हैं बीमारी के लक्षण और इलाज

Sonu Nigam Pinched Nerve: भारतीय संगीत जगत के सितारे सोनू निगम इन दिनों नसों से जुड़ी एक गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। जानें क्या है नसों से जुड़ी ये बीमारी क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय...

Sonu Nigam Pinched Nerve: भारतीय संगीत जगत की सबसे सुरीली और दमदार आवाजों में से एक सोनू निगम इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी जादुई आवाज और मंच पर अपनी ऊर्जा से लाखों दिलों पर राज करने वाले सोनू एक बेहद दर्दनाक मेडिकल कंडीशन से गुजर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वह पिन्च्ड नर्व (Pinched Nerve) यानी नस दबने की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के कारण वे लगातार असहनीय दर्द का सामना कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से लगातार अस्पतालों के चक्कर, मेडिकल जांच और कड़े इलाज की प्रक्रियाओं से गुजर रहे हैं। लेकिन दर्द पर भारी पड़ता उनका यह 'शो मस्ट गो ऑन' वाला जज्बा सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है और हर कोई उनकी इस हिम्मत को सलाम कर रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है ये रोग और कैसे हैं इसके लक्षण और क्या है इलाज?

sonu nigam pinched nerve

सोनू निगम को हुई नसों की समस्या

क्या है Pinched Nerve की समस्या

पिन्च्ड नर्व ऐसी स्थिति है जब शरीर की किसी नस पर आसपास की हड्डी, मांसपेशी, टेंडन या अन्य ऊतकों का दबाव बढ़ जाता है। इस दबाव के कारण नस सही तरीके से काम नहीं कर पाती और दर्द, सुन्नपन या कमजोरी जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। यह समस्या शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है, लेकिन गर्दन, पीठ और रीढ़ की हड्डी के आसपास सबसे अधिक देखने को मिलती है।

End of Feed