नींद की कमी से जूझ रहे आधे से ज्यादा भारतीय, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें कारण और समाधान

Sleep Crisis in India: भारत में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के कारण नींद की समस्या गंभीर होती जा रही है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट की मानें तो आधे से ज्यादा लोग पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं। जिससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का खतरा बढ़ता जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Sleep Crisis in India: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद किसी लक्जरी से कम नहीं रह गई है। अगर आप अपने आसपास नजर डालें, तो हर दूसरा व्यक्ति यही कहता मिलेगा कि उसे रात में ठीक से नींद नहीं आती या आज उसकी नींद पूरी नहीं हो पाई है। यह समस्या अब सिर्फ किसी एक व्यक्ति की नहीं रही है, बल्कि पूरे देश में तेजी से फैलती एक बड़ी हेल्थ चिंता बन चुकी है। जी हां हाल ही में वेकफिट की नई रिपोर्ट के अनुसार देश में नींद की कमी एक गंभीर समस्या के रूप में सामने आ रही है। जिसे पीछे कई कारण जिम्मेदार माने जा रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों बढ़ रही नींद की समस्या और कैसे होगा बचाव?

Sleep Crisis in India

नींद की समस्या से जूझ रहे लोग

क्यों बढ़ रही है नींद की समस्या?

वेकफिट की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय शहरों में लोगों की नींद लगातार कम होती जा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है, बढ़ता स्क्रीन टाइम, अनियमित दिनचर्या और काम का बढ़ता दबाव है। आजकल लोग देर रात तक मोबाइल, लैपटॉप और टीवी में बुरी तरह उलझे रहते हैं, जिससे उनकी स्लीप साइकिल बिगड़ रही है।

End of Feed