हेल्थ

बेमौसम बारिश बिगड़ न दे सेहत का मिजाज, जानें ऐसे मौसम में फिट रहने के घरेलू उपाय

Home Remedies for Unseasonal Rain: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इस बेमौसम बारिश ने मौसम के साथ-साथ लोगों की सेहत का भी मिजाज बिगाड़ दिया है। आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय जो आपको इस मौसम में फिट रहने में मदद कर सकते हैं।

Image

बेमौसम बरसात में कैसे रहें फिट

Home Remedies for Unseasonal Rain: पिछले दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में हो रही बेमौसम बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया है, वहीं यह बदलाव सेहत के लिए खतरे की घंटी भी साबित हो सकता है। अचानक ठंडक, नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी-खांसी, वायरल इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम का आनंद लेते हुए अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखा जाए। यदि आप इस बदलते मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में...

अचानक मौसम बदलने से बीमारियों का खतरा क्यों बढ़ता है?

मौसम में हुए अचानक बदलाव शरीर को एडजस्ट करने का समय नहीं देता। यही वजह है कि ऐसे में सर्दी-खांसी, वायरल और बुखार जैसी समस्याएं तेजी से फैलने लगती हैं। इसके अलावा मौसम में बढ़ी नमी के कारण बैक्टीरिया और वायरस भी ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कुछ बचाव के उपाय

खानपान की सावधानी

खानपान का भी इस मौसम में खास महत्व होता है। इस मौसम में ताजा और घर का बना भोजन शरीर को जरूरी पोषण देता है, जबकि बाहर का तला-भुना या जंक फूड संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है। मौसमी फल और हरी सब्जियां डाइट में शामिल करने से शरीर को जरूरी विटामिन मिलते हैं। इसके अलावा ऐसे में ठंडी चीजों से दूरी बनाकर रखें।

इम्यूनिटी रखें बूस्ट

ऐसे मौसम में सेहत के बचाव के लिए इम्यूनिटी का सच्चा साथी इम्यूनिटी ही होती है। इसलिए इस मौसम में आपको विटामिन-सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा एक्सरसाइज और योगासन करने से भी आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें

ऐसे मौसम में इम्युनिटी मजबूत रखना बेहद जरूरी है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं और अदरक, तुलसी व शहद का सेवन करें। रात में हल्दी वाला दूध लें और दिनभर हर्बल चाय पिएं। ये आसान घरेलू उपाय शरीर को मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर इन सभी उपायों के बाद भी आपको लगातार सर्दी, खांसी, बुखार या कमजोरी महसूस हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि इस समस्या को गंभीर होने से पहले कंट्रोल किया जा सके।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article