हेल्थ

Navratri Fasting Tips: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि का व्रत कैसे करें? जानें फिट रहने के आसान उपाय

Navratri Fasting Tips: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है आज नवरात्र के दूसरे दिन का पूजन किया जा रहा है। ऐसे में जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं और नवरात्रि का व्रत करना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं डायबिटीज में कैसे करें नवरात्रि का व्रत?

Image

डायबिटीज के मरीज कैसे करें नवरात्रि का व्रत

Navratri Fasting Tips: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व भक्ति, साधना और आत्मशुद्धि का समय होता है। इन 9 दिनों के दौरान कई लोग व्रत रखते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए व्रत रखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जी हां डायबिटीज के मरीजों को लंबे समय तक भूखा न रहने की सलाह दी जाती है। इसलिए उन्हें व्रत करते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं और व्रत कर रहे हैं, तो आपको लेख में बताई कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सही जानकारी और कुछ जरूरी सावधानियों के साथ डायबिटीज के रोगी भी हेल्दी तरीके से नवरात्रि का व्रत कर सकते हैं। आइए जानते डायबिटीज में कैसे करें नवरात्रि का व्रत?

लंबे समय तक भूखे न रहें

नवरात्रि के व्रत में अक्सर लोग काफी देर तक खाली पेट रहते हैं, जो हमारे शुगर लेवल को अचानक कम या ज्यादा कर सकता है। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको हर 2-3 घंटे में थोड़ी मात्रा में फल या हेल्दी स्नैक्स लेने चाहिए। इससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा और व्रत भी पूर्ण हो जाएगा।

पानी की कमी न हो

डायबिटीज मरीजों के लिए रोजाना भरपूर पानी पीना बहुत जरूरी होता है। नवरात्रि व्रत के दौरान भी आप नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे लिक्विड का सेवन कर सकते हैं। ये आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं और कमजोरी से बचाते हैं।

मीठे से दूरी बनाएं

व्रत में अक्सर हम ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें मीठे पकवान जैसे मखाने की खीर या हलवा शामिल हैं। ये हमारे शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। व्रत के दौरान यदि मीठा खाने का मन हो, तो बिना शक्कर या शुगर-फ्री चीजों का चयन करें।

डॉक्टर की सलाह जरूर लें

डायबिटीज के मरीजों को व्रत करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि हर व्यक्ति की शुगर लेवल और हेल्थ की कंडीशन अलग हो सकती है, इसलिए व्रत रखने से पहले खानपान का सही गाइडेंस होना जरूरी है। डॉक्टर की अनुमति के बाद ही व्रत करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article