Health: कैसे नींद और ब्लड शुगर लेवल एक दूसरे पर डालते हैं असर, कम सोने से होगा डायबिटीज?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 02:03 PM IST

Sleep and Blood Sugar Levels: ब्लड शुगर लेवल को सोने के साथ संबंधित हैं। हर रात एक व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल अपने आप बढ़ता है। जिसके साथ ही बता दें कि कम सोने की वजह डायबिटीज भी हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आजकल नींद का पैटर्न काफी गलत तरीके से बदल रहा है।
  • नींद और ब्लड शुगर लेवल आपस में संबंधित हो सकते हैं।
  • कम सोने वाले लोगों को डायबिटीज की समस्या हो सकती है।

Sleep and Blood Sugar Levels: ब्लड शुगर लेवल कम और ज्यादा होना आजकल एक आम हेल्थ समस्या हो गई है। कई लोग ब्लड शुगर लेवल को सोने के साथ भी जोड़ते हैं। बता दें कि हर रात एक व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल अपने आप बढ़ता है। रात भर और नींद के दौरान ब्लड शुगर लेवल ऊपर नीचे होना एक सामान्य सी बात है। इसके लिए आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है।

Blood Sugar level and Sleep

ब्लूड शुगर लेवल और नींद आप में संबंधित हैं।

हेल्दी ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने के लिए नींद काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पिछले कुछ सालों में लोगों का स्लीप पैटर्न (Sleep Pattern) तेजी से बदल रहा है। कम नींद लेना कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं (lack of sleep and blood sugar levels) को जन्म दे सकता है फिर चाहे वो मोटापा हो या शुगर। जिस वजह से यह कहना गलत नहीं होगा की ब्लड शुगर लेवल ही नींद और वजन घटाने के लिए जरूरी है।

End of Feed