'मुझे कैसे पता चलेगा मेरी बॉडी में इंसुलिन रेजिस्टेंस है', डॉक्टर ने बताए 2 चेतावनी संकेत, भूलकर न करें अनदेखा

Indicators Of Insulin Resistance: बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं 'मुझे कैसे पता चलेगा मेरी बॉडी में इंसुलिन रेजिस्टेंस है', कैसे पता चले कि आपकी बॉडी में इंसुलिन रेजिस्टेंस शुरू हो चुका है? अक्सर लोग इस गंभीर स्थिति को पहचान ही नहीं पाते हैं। न्यूरोलॉजिस्ट और हेल्थ इन्फ्लुएंसर डॉक्टर प्रियंका सहरावत बता रही हैं दो बड़े चेतावनी संकेत, जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज न करें। समय पर पहचान और सही इलाज से डायबिटीज और अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है।

Indicators Of Insulin Resistance: आजकल लोगों में डायबिटीज और ब्लड शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कई बार यह सब शुरू होता है इंसुलिन रेजिस्टेंस से, लेकिन लोग इसे पहचान ही नहीं पाते। हेल्थ इन्फ्लुएंसर और न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत (MD Medicine, DM Neurology) बताती हैं कि इंसुलिन का काम हमारे शरीर में ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाना होता है ताकि हमें एनर्जी मिल सके। लेकिन जब इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है तो शरीर इस प्रक्रिया को सही से पूरा नहीं कर पाता। ऐसे में शुगर लेवल बढ़ता है और कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। तो आखिर इसके शुरुआती संकेत कौन से हैं?

Indicators Of Insulin Resistance

Indicators Of Insulin Resistance

इंसुलिन रेजिस्टेंस क्या है?

डॉ. प्रियंका सहरावत के अनुसार, जब शरीर के इंसुलिन रिसेप्टर्स सही से काम नहीं करते तो यह स्थिति इंसुलिन रेजिस्टेंस कहलाती है। इसका असर सीधे ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है और कोशिकाओं को एनर्जी नहीं मिल पाती। अगर इसे लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए तो यह डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है।

End of Feed