Red Chilli Side Effects: अगर खाने में कर रहे हैं लाल मिर्च पाउडर का ज्यादा इस्तेमाल, तो जान लें इससे होने वाले गंभीर नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 3, 2023, 10:03 AM IST

Red Chilli Side Effects: हर घर की रसोई में लाल मिर्च का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और कलर लाने में भरपूर तरीके से किया जाता है। कई लोगों को तीखा खाना बेहद पसंद होता है। लोग चटखारे लेकर तीखे मसालेदार खाने को खाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है खाने में रंग और स्वाद लाने वाला लाल मिर्च सेहत को कई तरह के नुकसान भी पहुंचाता है।

Red Chilli Side Effects: हर घर की रसोई में लाल मिर्च का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और कलर लाने में भरपूर तरीके से किया जाता है। कई लोगों को तीखा खाना बेहद पसंद होता है। लोग चटखारे लेकर तीखे मसालेदार खाने को खाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है खाने में रंग और स्वाद लाने वाला लाल मिर्च सेहत को कई तरह के नुकसान भी पहुंचाता है। लाल मिर्च का अधिक मात्रा में सेवन करने से सीने में जलन, पाचन जैसी तमाम तरह की समस्याएं होती है। मसालेदार फूड्स पेट के लिए नुकसानदायक साबित होता है। लाल मिर्च कई बीमारियों की वजह भी बनता है। इसी कड़ी में आज हम आपको लाल मिर्च खाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Red Chilli Side Effects

लाल मिर्च खाने से सेहत को होने वाले नुकसान - Side Effects of Red Chilli

सीने में जलन की समस्या

ज्यादा मात्रा में लाल मिर्च का सेवन करने से सीने में जलन की समस्या होती है। ज्यादा लाल मिर्च खाने से अल्सर की समस्या भी होती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए लाल मिर्च का सेवन कम कर दें। खाने में तीखापन कम करने के लिए आप दही और खट्टी क्रीम का इस्तेमाल करें।

End of Feed