रात में देर से सोने की आदत बना देगी आपको दिमागी रूप से बीमार, जानें कितने बजे तक सो जाना चाहिए?

यदि आपको रात में देर से सोने की आदत लग चुकी है, तो अपनी इस आदत में जल्द से सुधार कर लीजिए। जी हां हाल ही में हुए एक शोध में इसको लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि देर रात में सोने का बुरा असर आपकी मेंटल हेल्थ पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

देर शाम तक काम करना और देर रात में सोना आज शहरी लोगों की लाइफस्टाइल में शामिल हो गया है। कॉरपोरेट में काम करने वाले लोग सुबह 10 से शाम 7 बजे तक ऑफिस में काम करते हैं, और फिर महानगरों में लगने वाले ट्रैफिक जाम को पार करते हुए 8-9 बजे तक अपने घरों में पहुंचते हैं। जिसके बाद कुछ दैनिक कामों को निपटा कर अपना डिनर प्लान करते हैं। यही कारण है कि आज महानगरों में डिनर का समय लगभग रात में 9 बजे हो गया है। रात में देर से खाना खाने के कारण फिर सोने में लेट होना भी लाजमी है। क्योंकि खाने और सोने में लगभग 2 घंटे का अंतर करना भी जरूरी होता है। आज हम आपको रात में देर से सोने को लेकर हुए एक अध्ययन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

side effects of late sleeping

क्या हैं शोध के आंकड़े?

हाल ही में प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट के अनुसार रात में 1 बजे के बाद सोने से आपको मानसिक और शारीरिक समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। Psychiatry Research जर्नल में प्रकाशित इस शोध के आंकड़ों की मानें तो इसमें लगभग 75000 लोगों के शामिल किया गया था। 8 साल साल तक लोगों पर किए गए अध्ययन की मानें तो आपको रात में 1 बजे के बाद सोना कई तरह की समस्याओं का शिकार बना सकता है।

End of Feed