Shubman Gill Injury: विश्व कप के सेमी फाइनल में बीती शाम शुभमन गिल को पैर में क्रैंप की वजह से बीच खेल में पिच छोड़कर पैविलियन वापस लौटना पड़ा था। वहीं बीतें दिनों शुभमन डेंगू का भी शिकार हुए थे, ऐसे में पैरों के क्रैम्प की शिकायत और डेंगू का जुड़ाव बताया जा रहा है। दरअसल शुभमन का इम्यून सिस्टम और बॉडी का मास डेंगू की वजह से कम हो गया है, जिस वजह से उमस और एक्जर्शन के कारण पैर या शरीर के किसी अंग में क्रैम्प की शिकायत होना आम होता है। न केवल शुभमन बल्कि इन दिनों हर उम्र के लोगों को ही क्रैम्प की दिक्कत परेशान कर रही है। यहां देखें क्रैम्प क्यों आते हैं और क्रैम्प आने पर तुरंत क्या किया जाए।
Shubman gill injury icc world cup india vs nz hamstring cramp cricket why do i get cramp in leg calf cramps causes
क्रैम्प क्यों आते हैं, Cramps in leg
- मांसपेशियों में क्रैम्प आने के पीछे एकदम से एक्सरसाइज कर लेना बड़ा कारण माना जाता है।
- किसी दवा का अगर आप लंबे समय तक सेवन कर रहे हैं, तो उसके साइड इफेक्ट के तौर पर भी क्रैम्प आ सकते हैं।
- अगर आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई पुरानी दिक्कत है, तो उसके परिणाम स्वरूप भी क्रैम्प आ सकते हैं।
- रात को लगातर एक ही जैसे सो जाने पर भी मसल्स में ऐंठन आ जाती है।
- शरीर में पानी की कमी होने से भी क्रैम्प आते हैं।
- अगर आपके शरीर में कही खून का प्रवाह सही ढंग से नहीं हो रहा है, तो भी आपको क्रैम्प्स की शिकायत होगी।
- नसों में किसी तरह का कोई है या कंप्रेशन है तो भी क्रैम्प्स आ सकते हैं।
क्रैम्प्स आने पर क्या करें, Cricket Cramps Treatment
- क्रैम्प आने पर आप सबसे पहले एक जगह बिना ज्यादा हिले-ढूले बैठ जाएं। और फिर हल्के से जिस मांसपेशी में खिंचाव है उसे मसले।
- क्रैम्प की स्थिति में पानी ज्यादा पिएं, आपको सर्दी और गर्मी दोनों में ही पानी अत्यधिक मात्रा में पीते रहना चाहिए। जब बॉडी हाइड्रेटेड रहती है, तब आपकी मांसपेशियों में क्रैम्प नहीं आते हैं।
- क्रैम्प आने पर आप हीट या फिर कोल्ड थेरेपी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पैरों में इस तरह का क्रैम्प या बायटा आए, तो पैरों की स्ट्रैचिंग भी फायदेमंद हो सकती है।
