दिवाली पर हवा हुई जहरीली! सांस और दिल के मरीज कैसे रखें त्योहार में अपनी सेहत का ख्याल, पटाखों के धुएं से कैसे बचें

Safety Tips For Lungs And Heart Patient On Diwali: दिवाली पर बढ़ता प्रदूषण सांस और दिल के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान आतिशबाजी और धुएं से हवा जहरीली हो जाती है, जिससे सांस फूलना, हार्टबीट बढ़ना और थकान जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। जानिए ऐसे योगासन और घरेलू तरीके जो आपको दिवाली में भी फिट और सेहतमंद रख सकते हैं।

Safety Tips For Lungs And Heart Patient On Diwali: दिवाली खुशियों का त्योहार है, लेकिन हर साल इसके बाद जो ‘धुएं की चादर’ छा जाती है, वो कई लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। खासकर जिन लोगों को अस्थमा, ब्रॉन्काइटिस या दिल से जुड़ी समस्या है, उनके लिए ये समय किसी चुनौती से कम नहीं होता। पटाखों का धुआं, बढ़ता स्मॉग और ठंडी हवा का मिश्रण सांस लेने में तकलीफ और थकान पैदा करता है। ऐसे में जरूरी है कि त्योहार की खुशियों के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखा जाए। आइए जानते हैं कुछ आसान योगासन और घरेलू उपाय जो आपकी मदद कर सकते हैं।

Safety Tips For Lungs And Heart Patient On Diwali

Safety Tips For Lungs And Heart Patient On Diwali

फेफड़ों की सफाई के लिए करें ‘अनुलोम-विलोम’

दिवाली के दौरान घरों के बाहर की हवा में कार्बन और धूलकणों की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे सांस की नलियां ब्लॉक हो सकती हैं। ऐसे में रोज सुबह या शाम 10 मिनट तक अनुलोम-विलोम करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे फेफड़ों की ऑक्सीजन क्षमता बढ़ती है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। अगर आप सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं तो यह योगासन आपके लिए बेहद असरदार साबित हो सकता है।

End of Feed