रूस में किस प्लेग की आशंका है, चूहों से जुड़े प्लेग से कैसे है अलग, कितना बड़ा है खतरा

Russia plague news: रूस में किस प्लेग की आशंका है? जानें न्यूमोनिक प्लेग चूहों से जुड़े ब्यूबोनिक प्लेग से कैसे अलग है, इसके लक्षण, इलाज और कितना बड़ा है खतरा।

Russia plague news: रूस में एक लैब कर्मचारी की मौत के बाद न्यूमोनिक प्लेग को लेकर चिंता बढ़ी है। यह फेफड़ों का गंभीर इंफेक्शन है, जो मरीज के करीबी संपर्क में आने वाले लोगों तक फैल सकता है। हालांकि, अभी रूस में प्लेग फैलने की पुष्टि नहीं हुई है। जानिए इस बीमारी के लक्षण, फैलने का तरीका और इलाज।

plague russia

रूस में प्लेग की क्यों है इतनी चर्चा, जानें कितना बड़ा है खतरा (AI Image)

इन दिनों रूस में प्लेग को लेकर चर्चा हो रही है। यह चर्चा साइबेरिया के इरकुत्स्क स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक महिला कर्मचारी की मौत के बाद शुरू हुई। उन्हें गंभीर निमोनिया हुआ था। इसके बाद अस्पताल में पाबंदियां लगाई गईं और उनके संपर्क में आए लोगों की निगरानी शुरू हुई। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में न्यूमोनिक प्लेग की आशंका जताई गई।

End of Feed