दादा-परदादा की उम्र पर निर्भर करता है कितनी लंबी होगी आपकी आयु, नई रिसर्च में खुला ज्यादा जीने का राज

संतुलित जीवनशैली, सेहत का ख्याल तो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बीच ताल मेल बनाएं रखना। लंबी आयु के लिए ये सारी ही चीजें मुख्य मानी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इनके अलावा आपके दादा-परदादा के जीन का आपकी उम्र पर भी गहरा प्रभाव होता है। देखें कैसे आपके जीन आपकी लंबी आयु का राज हैं, जीन पर आयु कितनी निर्भर करती है

लंबी आयु अच्छी किस्मत नहीं, बल्कि रोज की छोटी-छोटी अच्छी आदतों पर निर्भर करती है, जैसे सादा और संतुलित खाना खाना, रोज थोड़ा चलना-फिरना, पूरी नींद लेना, ज्यादा तनाव न लेना, नशे से दूर रहना, हंसना-बात करना और मन को खुश रखना, क्योंकि जब शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है, तो इंसान ज्यादा समय तक खुशहाल और लंबा जीवन जी पाता है। बेशक ही लंबी आयु के लिए ये सारे कारक बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन इनके अलावा भी एक कारक ऐसा है, जिसका आयु को लंबा करने पर आपकी सोच से भी ज्यादा गहरा प्रभाव पड़ता है।

सामने आया दादा-दादी से उम्र का कनेक्शन

प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज नामक जर्नल में प्रकाशित हुई एक हालिया रिसर्च के अनुसार व्यक्ति की लंबी आयु उसके जीन पर बहुत हद तक निर्भर करती है। इस विषय पर पहले भी कई अध्ययन किए गए हैं, लेकिन हालिया स्टडी में जीन के उम्र पर प्रभाव पर खास प्रकाश डाला गया है। शोधकर्ताओं ने 40 करोड़ से अधिक लोगों के ऑनलाइन फैमिली ट्री को स्टडी किया गया, जो 19वीं और 20वीं सदी में रह चुके हैं। शोध करने पर यह साबित हुआ कि, आपके जीन पर आयु कितनी और कैसे निर्भर करती है। यानि आपकी उम्र आपके दादा-परदादा तो पूर्वजों की कितनी आयु रही थी, पर खासतौर से निर्भर करती है।

End of Feed