Razor Bumps after Shaving : अपने लुक को बेहतर करने के लिए कई पुरुष शेविंग कराते हैं। वहीं, कई बार पुरुष घर पर ही शेविंग करने लग जाते हैं। कई बार सही तरीके से शेविंग न करने की वजह से रेजर बम्पस हो सकता है। रेजर बम्पस को लंबे समय तक इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं, तो इससे संक्रमण फैलने का खतरा काफी तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में रेजर बम्प्स को इग्नोर न करें। आइए जानते हैं रेजर बम्प्स के लक्षण और कम करने के घरेलू उपचार क्या हैं?
पुरुषों में रेजर बम्पस के लक्षण और घरेलू उपचार
रेजर बम्पस के लक्षण -
शेविंग करने के बाद कभी-कभी आपकी स्किन पर छोटे-छोटे दाने उभरने लगते हैं। इन्हीं दानों को रेजर बम्पस कहा जाता है। रेजर बम्पस होने पर कई अन्य तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे-
स्किन में काफी ज्यादा सूजन
स्किन पर फुंसी जैसा उभार
स्किन पर जलन और खुजली होना
कभी-कभी इसकी वजह से आपकी स्किन की रेडनेस भी बढ़ जाती है।
रेजर बम्पस को कम करने के घरेलू उपचार
नारियल तेल का करें प्रयोग
रेजर बम्पस की परेशानी होने पर प्रभावित स्थान पर नारियल तेल लगाएं। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें स्किन को मॉइस्चराइज करने का गुण होता है, जो आपकी स्किन पर होने वाली जलन, खुजली और रेडनेस को दूर कर सकता है।
एलोवेरा जेल है फायदेमंद
रेजर बम्पस पर एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो आपकी परेशानी को दूर कर सकता है। इससे आपको दर्द और खुजली से तुरंत आराम मिल सकता है।
बादाम का तेल करें इस्तेमाल
बादाम का तेल में नैचुरली मॉइस्चराइजिंग गुण पाया दाता है, जो रेजर बम्पस की समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए आप शेविंग के बाद बादाम तेल से अपनी स्किन की अच्छे से मसाज करें। इससे आपको जलन, खुजली और रेडनेस से आराम मिलेगा।
नीम और हल्दी है फायदेमंद
नीम और हल्दी का पेस्ट रेजर बम्पस की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए नीम और हल्दी को पीसकर इसका बारीक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे आपको दाने, रेडनेस और खुजली से आराम मिलेगा।
रेजर बम्पस की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इन में से किसी से भी एलर्जी है तो इसका प्रयोग न करें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
