ग्रेटर नोएडा से आई अजब खबर, रेबीज वाली गाय का दूध पीने से महिला की मौत, क्या हुई गलती जो चली गई जान

Rabies Case in Grater Noida: ग्रेटर नोएडा शहर से हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला की रेबीज संक्रमण के कारण जान चली गई। हैरान करने वाली बात ये हैं कि महिला को किसी जानवर ने भी काटा था। जानें किस गलती के कारण हुई महिला की मौत?

आपने अक्सर सुना होगा कि कुत्ता या बंदर के काटने से किसी व्यक्ति को रेबीज हुआ और उसकी जान चली गई। लेकिन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर से हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला की मौत रेबीज के संक्रमण के कारण हुई है। जिसमें हैरानी की बात ये है कि उस महिला को रेबीज का संक्रमण जानवर के काटने से नहीं बल्कि गाय का दूध पीने से हुआ था। जी हां इस तरह की ये अनोखी और परेशान करने वाली घटना है। आइए जानते हैं कैसे दूध से फैला संक्रमण करें बचाव?

Women dies due to rabies

दूध से कैसे फैला संक्रमण?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस गाय का दूध पीने से महिला की मौत हुई, उसे एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। जिसके कारण रेबीज का संक्रमण गाय के शरीर में चला गया। वहीं जानकारी के अभाव में महिला ने संक्रमित गाय का दूध बिना सावधानी के पी लिया। जिससे उसके शरीर में रेबीज का संक्रमण महिला के शरीर में चला गया। दूध पीने के कुछ ही दिनों के बाद महिला के शरीर में रेबीज के लक्षण दिखने लगे थे। हालांकि रेबीज के इस तरह के संक्रमण की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

End of Feed