प्रोटीन डाइट टाइमिंग, सुबह या रात, जानें कौन सा समय है सबसे सही

Protein Intake Schedule: प्रोटीन का सेवन शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि इसे कब लेना चाहिए। हालिया शोध से पता चलता है कि प्रोटीन का समय उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना इसकी मात्रा और गुणवत्ता। सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना अधिक महत्वपूर्ण है।

Protein Timing: प्रोटीन हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। ये मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है, शरीर के ऊतकों को ठीक करता है और हमारे हार्मोन्स व एंजाइम को सही बनाये रखता है। आजकल लोग अक्सर ये सवाल उठाते हैं कि क्या प्रोटीन खाने का समय भी उतना ही अहम है जितना इसकी मात्रा। कुछ लोग मानते हैं कि वर्कआउट के तुरंत बाद प्रोटीन लेना जरूरी है, जबकि कुछ लोग सिर्फ ये ध्यान रखते हैं कि दिनभर में उनकी प्रोटीन की जरूरत पूरी हो रही है।

Protein Intake Schedule

प्रोटीन डाइट टाइमिंग

जब हम प्रोटीन के समय की बात करते हैं, तो हम यह देख रहे हैं कि दिन में कब प्रोटीन का सेवन किया जाए। पहले इसे एनाबॉलिक विंडो के सिद्धांत से जोड़ा गया था, जो व्यायाम के बाद प्रोटीन लेने के महत्व को दर्शाता था। लेकिन हाल के शोध ने इस सिद्धांत को चुनौती दी है। एक बड़े अध्ययन में पाया गया कि प्रोटीन का सेवन करने से मांसपेशियों का निर्माण होता है, चाहे आप इसे व्यायाम के तुरंत बाद लें या दिनभर में इसे वितरित करें।

End of Feed