गर्भवती महिलाओं के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है, इस दौरान कितना प्रोटीन लेना चाहिए, जानिए प्रोटीन के लिए क्या खाएं

Pregnancy mein protein: गर्भावस्था में प्रोटीन मां और बच्चे दोनों के विकास के लिए बेहद जरूरी है। जानें रोज कितना प्रोटीन लेना चाहिए, इसकी कमी से क्या असर पड़ता है और किन फूड्स से आप प्रोटीन ले सकते हैं।

Pregnancy mein protein: प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं और साथ ही पोषण की जरूरत भी बढ़ जाती है। आमतौर पर लोग आयरन और कैल्शियम की बात ज्यादा करते हैं, लेकिन प्रोटीन भी उतना ही जरूरी है। दरअसल, प्रोटीन ही वो पोषक तत्व है जो मां और बच्चे दोनों के शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है।

Pregnancy Mein protein, Pregnancy Protein Intake

गर्भवती महिलाओं के लिए प्रोटीन की जरूरत, मात्रा और सोर्स

जब बच्चा गर्भ में होता है, तो उसका शरीर धीरे-धीरे बन रहा होता है - उसके अंग, मांसपेशियां और दिमाग विकसित हो रहे होते हैं। ऐसे में मां की डाइट में प्रोटीन की सही मात्रा होना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर खानपान में थोड़ी समझदारी रखी जाए, तो आसानी से इस जरूरत को पूरा किया जा सकता है।

End of Feed