सेहत को लेकर पीएम मोदी ने कही 'मन की बात' बोले सेहत को भारी नुकसान पहुंचा रहे ये तेल, इतनी कटौती को बताया जरूरी

हमारे देश में ज्यादातर खाने तैयार करते समय तेल का इस्तेमाल अक्सर किया ही जाता है। भले ही तेज में तले ये खाने आपको स्वाद में कितने भी अच्छे लगते हों, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। इस बात की चिंता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

23 फरवरी दिन रविवार 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की सेहत को लेकर एक गंभीर चिंता व्यक्त की है। मोदी ने लोगों को हेल्दी रहने और मोटापा जैसी बीमारी से निपटने के लिए देश के लोगों को अपनी डाइट से तेल को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी डाइट में शामिल तेल में केवल 10% की कटौती कर देते हैं, तो इससे सेहत को काफी फायदा मिल सकता है। एक हेल्थ रिसर्च का हवाला देते हुए मोदी बोले की आज 8 में से 1 सख्स मोटापा की गिरफ्त में आता जा रहा है। वहीं बीते कुछ सालों में मोटापा की दर दोगुनी तेज हो गई है। आइए जानते हैं तेल खाने से सेहत को होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से...

cut of edible food oil

बच्चों में तेजी से बढ़ रही मोटापा की समस्या

प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों के बीच बढ़ रहे मोटापे को लेकर भी चिंता व्यक्त की है, उन्होंने कहा कि "इससे भी ज्यादा चिंता की बात ये है कि बच्चों में भी मोटापे की परेशानी 4 गुना बढ़ गई है।" विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2022 में दुनिया भर के लगभग 250 करोड़ लोगों का वजन जरूरत से ज्यादा था। इन आंकड़ों को सामने रखने के बाद प्रधानमंत्री कहते हैं कि "ये आंकड़े बेहद गंभीर हैं और हम सभी को सोचने पर मजबूर करते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?"

End of Feed