Phone Hand: 'फोन हैंड' बन रहा नई परेशानी, ज्यादा स्मार्टफोन चलाने से उंगलियों और कलाई पर पड़ रहा बुरा असर

Phone Hand: क्या लंबे समय तक मोबाइल चलाने से आपके हाथ, अंगूठे या कलाई में दर्द होता है? बता दें कि यह कोई छोटी समस्या नहीं, बल्कि आज के समय में एक गंभीर स्थिति बनती जा रही है, जिसे 'फोन हैंड' क्या है। यहां डॉक्टर से जानें आखिर क्या है ये नई समस्या।

Phone Hand: आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। सुबह आंख खुलते ही लोग फोन देखने लगते हैं और रात तक घंटों स्क्रीन पर लगे रहते हैं। कोई सोशल मीडिया चला रहा है, कोई गेम खेल रहा है तो कोई लगातार चैटिंग कर रहा है। लेकिन क्या आपने कभी महसूस किया है कि ज्यादा देर मोबाइल चलाने के बाद अंगूठे, उंगलियों या कलाई में दर्द होने लगता है? कई लोगों को हाथ सुन्न पड़ने, झनझनाहट या पकड़ कमजोर होने जैसी परेशानी भी होने लगी है।

Phone Hand

ज्यादा मोबाइल का यूज कैसे डाल रहा हाथ और कलाई पर असर।

डॉक्टर अब इस समस्या को आसान भाषा में 'फोन हैंड' कह रहे हैं। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद में सीनियर कंसल्टेंट और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कृष्ण सुभ्रमण्यम का कहना है कि जरूरत से ज्यादा स्मार्टफोन (Smartphone side effects) इस्तेमाल करने से हाथों की नसों और मांसपेशियों पर लगातार दबाव पड़ता है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह परेशानी धीरे-धीरे बढ़ सकती है।

End of Feed