जानलेवा बन रही तपती गर्मी: बढ़ते तापमान और लू के कहर से ICU पहुंच रहे लोग, डॉक्टर से जानें राहत के उपाय

People Are Reaching ICU Due To Rising Temperature And Heat Wave: भारत में गर्मी अब सामान्य मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि एक हेल्थ इमरजेंसी बन चुकी है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और “फील्स लाइक” 52 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। दिल्ली-NCR के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, बेहोशी और तेज़ बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

People Are Reaching ICU Due To Rising Temperature And Heat Wave: इस बार की गर्मी कुछ ज्यादा ही कहर बरपा रही है। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग तेज बुखार, बेहोशी और हीट स्ट्रोक की वजह से सीधे अस्पतालों के ICU तक पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अब ये सिर्फ मौसम की मार नहीं है, ये जानलेवा हालात बन चुके हैं।

People Are Reaching ICU Due To Rising Temperature And Heat Wave

People Are Reaching ICU Due To Rising Temperature And Heat Wave

अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञडॉ. मोहित शर्मा, बताते हैं कि हीट स्ट्रोक के कई ऐसे केस सामने आए हैं जहां मरीज का शरीर 42 डिग्री तक गर्म हो गया, और उन्हें तुरंत वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

End of Feed