खाने की चीज खरीदने से पहले पैकेट पर जरूर पढ़ें ये 5 बातें, FSSAI का नया सेहत मंत्र

FSSAI Food Label: पैकेट बंद खाने की चीजें खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 5 बातें बताई हैं, जिन्हें पैकेट बंद चीजें खरीदते समय जरूर पढ़ना चाहिए।

FSSAI Food Label: आज के समय में बाजार में पैक्ड फूड्स की भरमार है। चिप्स, बिस्किट, जूस, ब्रेड, स्नैक्स और रेडी-टू-ईट फूड जैसी चीजें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश उत्पाद खरीदते समय लोग केवल ब्रांड, स्वाद, कीमत या आकर्षक पैकेजिंग पर ध्यान देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी खाद्य उत्पाद की सबसे महत्वपूर्ण जानकारी उसके पैकेट के पीछे लिखी होती है? इसी को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। आइए जानते हैं वह 5 पॉइंट (Food Safety Tips) जिन्हें पैकेट बंद फूड्स खरीदते समय आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

FSSAI Food Label

पैकेज्ड फूड के लिए सेफ्टी टिप्स

लेबल पढ़ना क्यों है जरूरी

FSSAI का कहना है कि खाद्य उत्पाद का लेबल उपभोक्ता और उत्पाद के बीच एक महत्वपूर्ण जानकारी का पुल होता है। यह बताता है कि आप जो खाद्य पदार्थ खरीद रहे हैं, उसमें क्या-क्या मौजूद है और वह आपके स्वास्थ्य के लिए कितना उपयुक्त है। सही जानकारी पढ़कर न केवल बेहतर विकल्प चुना जा सकता है, बल्कि कई स्वास्थ्य जोखिमों से भी बचा जा सकता है।

End of Feed