भारत का हर तीसरा बच्चा झेल रहा है ट्राइग्लिसराइड्स का खतरा, सरकारी रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

One-Third Of Indian Children May Have High Triglycerides: हाल ही में आई चिल्ड्रन इन इंडिया 2025 की सरकारी रिपोर्ट ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला सच सामने रखा है। रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में हर तीसरा बच्चा खून में ट्राइग्लिसराइड्स के बढ़े स्तर से जूझ रहा है। जानिए कौन से राज्य ज्यादा प्रभावित हैं, यह क्यों खतरनाक है और बच्चों को बचाने के क्या उपाय हैं।

One-Third Of Indian Children May Have High Triglycerides: हमारे घरों में खेलते-कूदते छोटे-छोटे बच्चे, जो अभी किताबों और खिलौनों की दुनिया में हैं, वे भी खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में आई सरकारी रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि भारत का हर तीसरा बच्चा खून में ट्राइग्लिसराइड्स यानी वसा के बढ़े स्तर से जूझ रहा है। यह सुनकर किसी भी माता-पिता का दिल बैठ सकता है। ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर अगर बचपन से ही बिगड़ जाए, तो आगे चलकर दिल की बीमारियां, डायबिटीज और मोटापे जैसी परेशानियां आम हो सकती हैं। आइए, इस रिपोर्ट को और जानने की कोशिश करते हैं कि बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।

One-Third Of Indian Children May Have High Triglycerides

One-Third Of Indian Children May Have High Triglycerides

हर तीसरे बच्चे में ट्राइग्लिसराइड्स का खतरा

सरकार की 'Children in India 2025' रिपोर्ट ने एक बड़ा सच सामने रखा है। इसमें बताया गया कि 5 से 9 साल के लगभग हर तीसरे बच्चे में खून में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर सामान्य से ज्यादा पाया गया है। यही नहीं, 10 से 19 साल के किशोरों में भी करीब 16 प्रतिशत इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसका मतलब है कि समस्या सिर्फ वयस्कों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे बच्चे भी अब इसका शिकार बनने लगे हैं।

End of Feed