बर्ड फ्लू की इम्‍यूनिटी पर आया बड़ा अपडेट, मौसमी फ्लू का पूर्व संक्रमण भी कर सकता है इससे बचाव

बर्ड फ्लू को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। एक रिसर्च में दावा किया गया है कि अगर किसी व्‍यक्‍त‍ि को सीजनल या मौसमी फ्लू भी होता है तो यह बर्ड फ्लू को गंभीर होने से शरीर का बचाव कर सकता है।

नई दिल्ली: पहले हुए एच1एन1 फ्लू संक्रमण से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है और एच5एन1 बर्ड फ्लू की गंभीरता कम हो सकती है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। यह अध्ययन इमर्जिंग इनफेक्शियस डिजीजेस पत्रिका में प्रकाशित हुआ है और यह बता सकता है कि अमेरिका में सामने आए एच5एन1 संक्रमण के अधिकतर मामलों में लोग गंभीर रूप से बीमार क्यों नहीं हुए।

bird flu

bird flu

पिट्सबर्ग और एमोरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने यह जानने के लिए शोध किया कि वायरस इंसानों के बीच कैसे फैलता है। उन्होंने फेरेट पर अध्ययन किया और पाया कि पहले से मौजूद इम्युनिटी संक्रमण की गंभीरता को प्रभावित करती है। जिन फेरेट में पहले से एच1एन1 फ्लू के खिलाफ इम्युनिटी थी, वे एच5एन1 संक्रमण से बच गए। जबकि जिनमें यह इम्युनिटी नहीं थी, वे ज्यादा गंभीर रूप से बीमार पड़े और कई की मौत हो गई।

End of Feed