चीन में फिर मिला एक नया वायरस, क्या फिर से आएगी कोई नई महामारी! जानें क्या है ये नया Virus

चीन के वैज्ञानिकों ने एक और नए बैट वायरस की खोज की है, जिसे कोरोना से काफी मिलता जुलता बताया जा रहा है। आपको बता दें कि इस वायरस का नाम HKU5-CoV-2 रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ये वायरस भी इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है।

China Virus News in Hindi: साल 2019 में चीन से निकले कोरोना वायरस ने दुनिया भर में खूब तबाही मचाई थी। जिससे लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीनी वैज्ञानिकों ने एक नए बैट वायरस की खोज की है, जो कोरोना से मिलता जुलता बताया जा रहा है। इस वायरस का नाम HKU5-CoV-2 रखा गया है। मीडिया की खबरों की मानें तो ये वायरस भी इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि ये वायरस उसी रिसेप्टर से जुड़ा है, जिससे SARS-CoV-2 जुड़ा हुआ था। SARS-CoV-2 ही वो वायरस था जिसने दुनिया भर में कोरोना जैसी महामारी को जन्म दिया था। आइए जानते हैं इस नए वायरस और इसके खतरे के बारे में...

new virus in china

कितना खतरनाक है ये वायरस?

चीन में इस वायरस पर हुए अध्ययन का नेतृत्व चीनी वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली ने किया है। उन्हें बताया कि नए वायरस की खोज ने भविष्य में एक और महामारी के खतरे को जन्म दे दिया है। इस वायरस ने लोगों और सरकार की चिंता काफी बढ़ा दी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि HKU5-CoV-2 की संक्रमण क्षमता काफी कम है, इसलिए ये कोविड-19 के जैसे फैलेगा इस बात की संभावना काफी कम है।

End of Feed