नींद नहीं आने की समस्या का दवा से बेहतर इलाज है ये एक्सरसाइज, नई रिसर्च में भी हुआ दावा

Neend nahi aane par kya karein: क्या आपको भी देर रात तक नींद नहीं आती है और करवटें बदलते हुए घंटों तक आप नींद आने का इंतजार करते रहते हैं। एक नई रिसर्च में पाया गया है कि नींद नहीं आने की समस्या का इलाज एक एक्सरसाइज में छिपा है। इसके बाद आपको दवा की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Neend nahi aane par kya karein: अगर आप अनिद्रा से पीड़ित हैं, तो योग, ताई ची, पैदल चलना और जॉगिंग जैसी एक्सरसाइज आपकी नींद बेहतर कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज करने से शरीर और दिमाग दोनों शांत होते हैं, जिससे नींद आती है और उसकी गुणवत्ता भी बढ़ती है। ऑनलाइन जर्नल बीएमजे एविडेंस बेस्ड मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, एक्सरसाइज खराब नींद की समस्या को ठीक करने के लिए एक मुख्य और प्रभावी इलाज हो सकता है।

sleepless

नींद नहीं आने पर करें ये एक्सरसाइज (Pic: iStock)

अनिद्रा में लोग सोने में दिक्कत महसूस करते हैं, नींद जल्दी टूट जाती है, या सुबह बहुत जल्दी जाग जाते हैं। इससे दिमाग और शरीर की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही डिमेंशिया और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

End of Feed