National Sports Day: खेल सिर्फ मैदान की बात नहीं, रोज थोड़ा खेलने से शरीर और दिमाग को मिल सकते हैं ये बड़े फायदे

खेलना सिर्फ जीतने या हारने का नाम नहीं है। रोजाना थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी शरीर को एक्टिव रखने, मन को तरोताजा करने और दिनचर्या में अनुशासन लाने में मदद कर सकती है। जानिए खेल आपकी सेहत के लिए क्यों जरूरी है।

National Sports Day: आज की जिंदगी में शरीर से ज्यादा हमारी उंगलियां एक्टिव रहती हैं, दिन भर मोबाइल चलाने में। पढ़ाई हो, काम हो या खाली समय, लंबे वक्त तक बैठे रहना हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। ऐसे में खेल सिर्फ बच्चों की एक्टिविटी नहीं रह जाता, बल्कि बड़ों के लिए भी शरीर को एक्टिव रखने का आसान बहाना बन सकता है। क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, साइकिल चलाना या दोस्तों के साथ थोड़ी देर कोई भी खेल खेलना इसकी शुरुआत हो सकती है।

खेलते समय शरीर की मांसपेशियां काम करती हैं, दिल की धड़कन बढ़ती है और शरीर सक्रिय होता है। नियमित शारीरिक गतिविधि वजन को संतुलित रखने, शरीर की ताकत और लचीलेपन को बनाए रखने में मदद कर सकती है। खेल के दौरान दिमाग कुछ समय के लिए रोजमर्रा की चिंताओं से दूर होता है और मन को ताजगी मिल सकती है।

End of Feed