Childhood Diabetes: डायबिटीज पर सरकार का बड़ा प्रहार! हर बच्चे की होगी स्क्रीनिंग और मुफ्त मिलेगा इलाज

भारत में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बचपन के डायबिटीज की जांच, उपचार और प्रबंधन के लिए एक राष्ट्रीय रूपरेखा जारी की है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Childhood Diabetes: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को एक दिशानिर्देश दस्तावेज जारी किया, जिसमें बचपन के डायबिटीज की जांच, उपचार और दीर्घकालिक प्रबंधन के लिए एक रूपरेखा प्रदान (National Diabetes Framework) की गई है। यह पहली बार है जब देश में इस गंभीर बीमारी के लिए एक संरचित और मानकीकृत दिशा-निर्देश तैयार किया गया है, जिससे लाखों बच्चों को समय पर इलाज मिल सकेगा। आइए जानते हैं कैसे संभव होगा बच्चों की डायबिटीज का इलाज...

Childhood Diabetes

बच्चों में होगी डायबिटीज की पहचान

क्यों जरूरी थी यह पहल?

बचपन में मधुमेह (डायबिटीज) तेजी से बढ़ती समस्या बनती जा रही है। कई मामलों में इसकी पहचान देर से होती है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इस नई रूपरेखा का मुख्य उद्देश्य यही है कि हर बच्चे की समय रहते जांच हो और बीमारी को शुरुआती चरण में ही पकड़ लिया जाए।

End of Feed