नाक ब्लॉक होने पर नींद क्यों उड़ जाती है? जानें कब ये बन सकता है रिस्की, कब नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Nasal Congestion While Sleeping Health Risk: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अक्सर रात में सोते समय नाक बंद होने की समस्या का सामना करते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। अगर नाक ब्लॉक होने की वजह से आपकी भी नींद हर रात खराब हो रही है, तो सावधान हो जाएं। यह सिर्फ सर्दी या एलर्जी नहीं, बल्कि साइनस या नाक की संरचनात्मक समस्या का संकेत भी हो सकता है। चलिए ENT एक्सर्ट्स से ही जानते हैं इसके बारे में.....

Nasal Congestion While Sleeping Health Risk: क्या आपकी रातें नाक बंद होने की वजह से करवटें बदलते-बदलते बीत जाती हैं? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि नाक बंद होना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन जब यह नींद पर असर डालने लगे, तो यह आपके शरीर और दिमाग दोनों की सेहत के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। ENT एक्सपर्ट डॉ. मनुस्रुत के मुताबिक, लंबे समय तक नाक ब्लॉक रहना या रात में बार-बार सांस रुकने जैसी समस्या को हल्के में लेना सही नहीं है, क्योंकि यह कई अंदरूनी बीमारियों की ओर इशारा कर सकता है।

नाक ब्लॉक होने पर नींद क्यों उड़ जाती है

नाक ब्लॉक होने पर नींद क्यों उड़ जाती है

लेटते ही नाक क्यों बंद हो जाती है?

कई लोगों को दिनभर नाक ठीक रहती है, लेकिन जैसे ही वे लेटते हैं, नाक बंद हो जाती है। डॉ. मनुस्रुत बताते हैं कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब हम सीधा लेटते हैं, तो खून का बहाव नाक की नसों में बढ़ जाता है, जिससे वहां की पतली झिल्लियां सूज जाती हैं। इससे हवा का रास्ता श्रिंक हो जाता है और सांस लेने में परेशानी होने लगती है। यही कारण है कि रात में नींद पूरी नहीं हो पाती और सुबह थकान या सिर दर्द महसूस होता है।

End of Feed